सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा कल, शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आएंगे। वे शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को संबोधित करने के साथ विकास कार्यों और एयर शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Newstrack Network
Published on: 13 Oct 2026 9:37 PM IST
सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा कल, शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित
X

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (14 अक्टूबर) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे। सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर में प्रस्तावित है। इसमें वाराणसी खंड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।

वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया सहित कुल आठ जिले शामिल हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story