×

दादरी पर प्रदेश सरकार को VHP की चेतावनी, बंद हो हिंदुओं के खिलाफ साजिश

Sanjay Bhatnagar
Published on: 4 Jun 2016 1:23 PM GMT
दादरी पर प्रदेश सरकार को VHP की चेतावनी, बंद हो हिंदुओं के खिलाफ साजिश
X

नोएडा: बिसाहड़ा में अखलाक के घर से लिए गए मांस के सैंपल में गौमांस की पुष्टि होने के बाद हिन्दू संगठन विहिप ने हमला शुरू कर दिया है। परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेन्द्र जैन ने कहा कि क्या अब वे लोग देश से माफी मांगेंगे, जिन्होंने घटना के बाद देश में असहिष्णुता का राग अलापकर देश को शर्मसार किया था। डॉ. सुरेन्द्र जैन ने कहा कि रिपोर्ट ने कलाकारों,साहित्यकारों और राजनीतिज्ञों की पोल खोल दी है।

जेल में बंद लोगों को किया जाए रिहा

-वीएचपी ने कहा कि पहले तो सरकार ने मांस को अन्य पशु का बता कर गलत काम किया और सच आने के बाद उसे 8 माह तक दबाए रखा।

-उन्होंने कहा कि मामले में बेगुनाह हिन्दू युवकों को ओछी राजनीति का शिकार बनाया और उन्हें जेल में डाल दिया।

-जैन ने दादरी कांड में गिरफ्तार युवकों की तत्काल रिहा करने और उन्हें मुआवजा देने की मांग की।

vhp warn-up government-hindu community वीएचपी ने हिंदुओं के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप

हिंदू समुदाय को बनाया जा रहा निशाना

-डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर देश के संतों और हिन्दू समुदाय को झूठे मामलों में निशाना बनाया जा रहा है।

-अनेक मामलों में हिन्दू वर्ग के लोगों को सबूत न पाए जाने पर रिहा कर दिया गया है।

-कुछ अन्य मामलों में और रिहाई होने की उम्मीद है।

-उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि हिंदुओं के खिलाफ साजिश बंद करे और अब प्रदेश सरकार सुधर जाए।

-जैन ने कहा कि यह बात बेहद चिताजनक है कि देश के बहुसंख्यक समाज के साथ इस तरह की घिनौनी साजिश चल रही है।

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story