UP News: ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

UP News: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Newstrack Network
Published on: 11 Jun 2026 8:49 PM IST
UP News
X

UP News (Image Credit-Social Media)

लखनऊ/नई दिल्ली, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इसे साझा भी किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ। 'विकसित भारत@ 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित इस बैठक में मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की धुरी बनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मण्डाविया समेत अनेक मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story