×

Sonbhadra News: मानस की चौपाइयों से गुंजायमान होगा शहर, श्रीराम चरित मानस महायज्ञ समिति ने बनाई रणनीति

श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति ने महायज्ञ की तैयारियों के तहत बनाई रणनीति

Kaushlendra Pandey
Published on: 12 Nov 2021 11:22 AM GMT
Shri Ramcharit Manas Navah Path Mahayagya samiti
X

श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra News: श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति (Shri Ramcharit Manas Navah Path Mahayagya samiti) की तरफ से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिति के लोगों की तरफ से राबर्ट्सगंज में इसको लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें तय किया गया कि अबकी बार 24 दिसंबर से श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ (Shri Ramcharit Manas Navah Path Mahayagya) का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान समूचे शहर में मानस की चौपाइयां (Manas ki Chaupai) गूंजती रहेंगी। इसके लिए 111 भूदेवों की टोली जहां चौपाइयों का सस्वर पाठ करेगी, वहीं जिला मुख्यालय के हर गली, हर कोने में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए जाएंगे।

जिला मुख्यालय स्थित आरटीएस क्लब (RTS Club) में होने वाले इस महायज्ञ (Mahayagya) के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता महायज्ञ समिति के संरक्षक अजय शेखर ने की और संचालन महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने किया। संरक्षक रतन लाल गर्ग, इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉक्टर जेएस चतुर्वेदी आदि ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान श्रीराम जन्मोत्सव से लेकर राजगद्दी तक का उत्सव मनाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। आयोजन को भव्यता देने के लिए झांकी और मंचन को बेहतर करने पर विचार-विमर्श किया गया। रात में मानस मर्मज्ञों की टोली अमृत वचनों की वर्षा करेगी।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर होने वाला यह आयोजन पूरे जिले के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। यज्ञ परिक्रमा और यहां मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों में पुण्य लाभ के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस आयोजन में श्री राम जन्मोत्सव के बाद सबसे ज्यादा आकर्षण श्री राम के राजगद्दी उत्सव का होता है। इस दौरान भक्तों के बीच श्रीराम का खजाना लुटाया जाता है। इसको हासिल करने के लिए भक्तों की होड़ देखते ही बनती है। माना जाता है कि जिसके हाथ में यह खजाना लगता है। उसकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाती है। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्से के नामचीन कवियों का जमावड़ा देखने को मिलता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story