बिहार चुनाव से पहले भाजपा चुन लेगी नया कप्तान? UP प्रमुख पर संशय बरकरार, जानें किस नाम की चर्चा तेज

New BJP President: कहा जा रहा है कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित कर देगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 Oct 2025 8:48 AM IST (Updated on: 6 Oct 2025 8:49 AM IST)
BJP President
X

BJP President

New BJP President: भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव में लगातार देरी हो रही है। बीते साल दिसंबर माह में शुरू हुए सांगठनिक चुनाव जहां जनवरी-फरवरी माह तक संपन्न हो जाने थे। लेकिन साल 2025 भी खत्म होने को है। लेकिन अभी तक भाजपा कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का एलान नहीं कर सकी है।

कहा जा रहा है कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित कर देगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं अभी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और त्रिपुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सकी है। यूपी में पार्टी कप्तान को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय और यूपी अध्यक्ष के लिए विचार-विमर्श अभी भी चल रहा है। वहीं आने वाले कुछ दिनों दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा और त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष का एलान हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित होने के बाद यूपी को नया कप्तान मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी शीर्ष नेतृत्व यूपी अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है। यूपी में आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव होने है।

ऐसे में भाजपा किसी ऐसे नेता की तलाश में है जो पार्टी को बढ़त दिला सके। जिसकी बूथ स्तर पर पकड़ हो। राष्ट्रीय और यूपी अध्यक्ष दोनों की नियुक्तियां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सहमति से होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 80 से ज्यादा नेताओं से सुझाव मांगे गये हैं। फिलहाल भाजपा की कमान जेपी नड्डा संभाल रहे है। जनवरी 2020 से जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बढ़ाया गया था। वह केंद्र में मंत्री भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ये नाम चल रहे आगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई नामों की चर्चा है। लेकिन कहा जा रहा है कि भाजपा का नया कप्तान शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे। भाजपा और आरएसएस दोनों ही उनके नाम पर सहमत है। वहीं इस रेस में मनोहर लाल खट्टर और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी चल रहा है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story