Hamirpur: यमुना में नहाने गए 8 बच्चे नदी में डूबे, गोताखोरों ने 7 को बचाया एक लापता

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के बच्चे भी यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते वक़्त वो कब गहरे पानी की तरफ चले गए पता ही नहीं चला। गहरे पानी में सभी डूबने लगे।

aman
Published on: 30 April 2022 2:00 PM IST (Updated on: 30 April 2022 2:03 PM IST)
divers rescue seven children one missing searching continue in hamirpur
X

प्रतीकात्मक फोटो 

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) के कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में उस वक्त अफरा तफरी और हड़कंप मच गया जब नदी में नहाने गए 8 बच्चों के डूबने की खबर मिली। यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। हालांकि, गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर, एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है।

बताया जाता है कि प्रचंड गर्मी से बचने के लिए इन बच्चों ने नदी का रुख किया था। गौरतलब है कि प्रदेश में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के बच्चे भी शनिवार को यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते वक़्त वो कब गहरे पानी की तरफ चले गए पता ही नहीं चला। गहरे पानी में सभी डूबने लगे।

गोताखोरों ने 8 में से 7 बच्चों को बचाया

जानकारी के अनुसार, जब ये बच्चे डूब रहे थे तभी नदी के पास मौजूद कुछ गोताखोरों की नजर उन पर पड़ी। गोताखोरों ने 8 में से 7 बच्चों को बचा लिया। मगर, तब तक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। गोताखोर उस लापता बच्चे की तलाश कर रहे हैं।

लापता बच्चे की तलाश जारी

बच्चों के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कुरारा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। नदी में डूबे एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक लापता बच्चे का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।

aman
ABOUT THE AUTHOR

aman

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Rakesh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rakesh Mishra

Next Story