चुनाव से पहले योगी सरकार लखनऊ को देगी 'आउटर रिंग रोड' का बड़ा तोहफा

योगी सरकार आगामी विधानसभा चनावों से पहले लखनऊ को आउटर रिंग रोड का सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है।

Newstrack/IANS
Published on: 4 Jun 2021 11:09 PM IST
Outer Ring Road
X

लखनऊ आउटर रिंग रोड की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार–सोशल मीडिया)

Yogi Adityanath,: योगी सरकार आगामी विधानसभा चनावों से पहले लखनऊ को आउटर रिंग रोड का सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है। कोविड काल में भी विकास को गति देने में योगी सरकार अव्वल साबित हुई है। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर माह तक 104 किमी दायरे में आउटर रिंग रोड का 80 प्रतिशत निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मई, 2022 तक सरकार ने इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

यूपी सरकार की आउटर रिंग रोड की परियोजना हाईटेक रोड बनने के साथ खूबसूरती की मिसाल भी साबित होगी। इस परियोजना से लखनऊ के अंदर भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे, आउटर रिंग रोड पर फर्राटा भरते हुए वाहन अपना सफर तय करेंगे। उधर, लखनऊ के अंदर जाम लगने की बड़ी समस्या से आम लोगों को राहत मिल जाएगी। इस दौरान कोविड काल में सरकार की ओर से मजदूरों व श्रमिकों का पूरा ध्यान रखा गया। निर्माण क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। सभी कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर बराबर बांटे जा रहे हैं।

आउटर रिंग रोड बन जाने के बाद गोरखपुर–अयोध्या की ओर से आने वाले वाहन बिना शहर में अंदर आए सुल्तानपुर, वाराणसी के लिए जा सकेंगे। बड़े वाहनों को सबसे अधिक सहूलियत होगी, जिनकी वजह से चिनहट, कमता पर जाम लगता है। अभी इनका कमता से शहीद पथ होते हुए आना होता है। इससे कई बार दिन में भी ट्रकों का जमावड़ा कमता और अहमामऊ पर लग जाता है। किसान पथ शुरू होने से शहीद पथ का 30 प्रतिशत तक ट्रैफिक कम हो सकता है।

बदल जाएगी लखनऊ की तस्वीर

करीब 5500 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंग रोड की लंबाई करीब 104 किलोमीटर होगी। रिंग रोड 5 नैशनल, 6 स्टेट हाईवे और 104 गांवों को शहर से जोड़ेगी। इसके बन जाने से लखनऊ की तस्वीर काफी बदल जाएगी। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और पीडब्लूडी को भी शामिल किया गया। योजना के तहत एलडीए विकास क्षेत्र का हिस्सा बनाए गए नौ ब्लॉकों को कवर कर रहे हैं। पहले फेज में बीकेटी से अस्ती रोड, कुर्सी रोड, बेहटा, इंदिरा कैनाल, मोहनलालगंज होते हुए कानपुर रोड स्थित बनी तक निर्माण होना सुनिश्चित किया गया। दूसरे फेज में कानपुर रोड स्थित बनी से मोहान, काकोरी होते हुए बीकेटी तक निर्माण हो रहा है। आउटर रिंग रोड में लखनऊ समेत बाराबंकी के देवां, नवाबगंज तहसील सहित 43 गांव शामिल होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत दोनों जिलों से करीब 1500 एकड़भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

बड़ा आर्थिक गलियारा बनकर हो जाएगा तैयार

लखनऊ में बनने वाली आउटर रिंगरोड पूरे लखनऊ के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों को भी कवर करेगी। ये रोड बख्शी का तालब से लेकर पूरे शहर को घेरते हुए कानपुर रोड तक जाएगी। शहीद पथ की तर्ज पर आउटर रिंग रोड के दोनों ओर भी नियोजित विकास की तैयारी है। आने वाले समय में डिफेंस कोरीडोर की ईकाई के शुरू हो जाने के बाद यह मार्ग आवागमन में काफी सहयोग देगा और प्रदेश की आर्थिक गलियारे के रूप में भी काम करेगा। उधर, शहीद पथ से आईआईएम गेट तक बंधा जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाएगा, वहीं शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला बंधा नई टाउनशिप को जन्म देगा।

'किसान पथ' बनकर तैयाए, जल्द होगा शुरू

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कोविड काल में भी विकास को गति देने में जुटी है। लखनऊ आउटर रिंग रोड से निकला 'किसान पथ' बनकर तैयार है। इसकी नींव पिछले तीन साल पहले रखी गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ को दी जाने वाली सरकार की यह एक बड़ी सौगात होगी। करीब 280 करोड़ रुपये खर्च कर बने 11 किमी लंबे किसान पथ को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। अब केवल लोकार्पण का काम बाकी है। अगले महीने मई में इसका लोकार्पण होने की उम्मीद है।

लखनऊ के बाहर से निकल जाया करेंगे भारी वाहन

भारी वाहन चालक बगैर किसी ट्रैफिक जाम के सुल्तानपुर रोड से अयोध्या रोड, कुर्सी रोड हुए सीतापुर रोड पहुंच सकेंगे। उन्हें शहर के भीतर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान पथ शुरू होने से गोरखपुर, अयोध्या की ओर से आने वाले वाहन बिना शहर में अंदर आए सुल्तानपुर, वाराणसी के लिए जा सकेंगे। बड़े वाहनों को सबसे अधिक सहूलियत होगी, जिनकी वजह से चिनहट, कमता पर जाम लगता है। अभी इनका कमता से शहीद पथ होते हुए आना होता है। अयोध्या हाईवे से कुर्सी रोड के बीच सेक्शन को पहले ही एनएचएआई पूरा कर शुरू कर चुका है। ऐसे में सुल्तानपुर रोड से आने वाला ट्रैफिक कुर्सी रोड होते हुए सीताप़ुर हाइवे जा सकेगा। इससे भी रिंगरोड का ट्रैफिक कम होगा।

आउटर रिंग रोड

- कुल लंबाई 104 किमी

- कुल बजट 5400 करोड़

- मई 2022 तक पूरा होगा

- कुल लंबाई 104 किमी

- 16 सितम्बर 2016 को हुआ था शिलान्यास

किसान पथ

-11 किमी लम्बा है किसान पथ

- 280 करोड़ रुपये निर्माण में हुए खर्च

- 3 साल पहले बनना हुआ था शुरू

फायदे

- रोजाना 42 हजार से अधिक गाड़ियां आउटर रिंग रोड से गुजरेंगी

- लखनऊ को जाम से मिलेगा छुटकारा, भारी वाहनों का प्रवेश लखनऊ में नहीं होगा

Newstrack/IANS
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack/IANS

Newstrack India Pvt Ltd is a leading media house, offering a wide range of products and services catering to every segment of people and businesses. In just 8 years, Newstrack has expanded globally and established itself strongly in the crowded market of the digital content industry. It has become one of the most trusted, respected, and well-known media houses in India. The uniqueness of Newstrack lies in its leadership, team, and vision. "Newstrack.Com," the flagship product of the company, is a premium "Content Portal" available in Hindi and English languages. Newstrack is present on all major social media platforms, including Facebook, X, Instagram, and WhatsApp. Additionally, Newstrack also offers a bouquet of YouTube channels. Leadership: Newstrack is the vision of Yogesh Mishra, Founder, Editor, and Chairman of the Newstrack Group. With a career spanning over 35 years, he has served society not only as a journalist but also as an educationist and literary figure. His vision of a progressive media house that is truly independent, unbiased, and people-centric has shaped Newstrack as a digital media powerhouse. Ethical Journalism: Newstrack's foundation is built on ethical and empowering journalism. Newstrack believes in upholding ethical values and relentlessly strives for the highest standards of journalism. It has a policy of absolute adherence to truth, honesty, and transparency. Newstrack strongly opposes anything that fuels hatred, animosity, and division in society. Team: Newstrack media house has a team of highly committed, experienced, and dedicated journalists, writers, and content creators. Newstrack is also unique in the sense that it is the only media house established, run, and administered by professional and highly dedicated journalists only. Content: Newstrack's uniqueness also lies in its content. In addition to day-to-day happenings, Newstrack provides special and investigative stories, news analysis, features, and much more, every single day. It can rightly claim that a large portion of its content is unique, organic, and original compared to any other content portal in India. Reach: Newstrack.com is a ‘Google News’ registered website that provides news content to various leading global content aggregators. Newstrack.Com has grown from a few hundred page views to more than 90 million page views in just 8 years. Strong Identity Apart from a solid online presence, Newstrack India Pvt Ltd also publishes a Hindi weekly national newspaper called ‘Apna Bharat,’ which is equally popular and has captured a large market, particularly in the Hindi-speaking belt of India. ‘Apna Bharat’ has a significant presence in Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Rajasthan, Madhya Pradesh, and Bihar. Apna Bharat is rich in exhaustive content. It provides inside stories, exclusive and special reports, as well as rich and colorful feature content. Apna Bharat has its own network and, with its unique style and content, it has made a strong mark in the print media marketplace. Video Presence Newstrack publishes widely viewed multiple YouTube channels that present videos on various topics. For this purpose, Newstrack has a modern studio with the latest state-of-the-art equipment.

Raghvendra Prasad Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story