TRENDING TAGS :
दानापुर से बक्सर तक… Bihar के बहाने CM Yogi ने पूरा कर लिया ‘2027 वाला होमवर्क’? NDA की प्रचंड जीत से मिला ये बड़ा संकेत...
Yogi Factor Bihar elections 2025: यदि आप आंकड़ों की गहराई में जायेंगे तो आप ये बखूबी समझ पाएंगे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों ने इस चुनाव में एक तरह से 'गेमचेंजर' की भूमिका निभाई।
Yogi Factor Bihar elections 2025 (photo: social media)
Yogi Factor in Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद से ही राजनीतिक विश्लेषण और भी ज़्यादा दिलचस्प हो गया है। यदि आप आंकड़ों की गहराई में जायेंगे तो आप ये बखूबी समझ पाएंगे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों ने इस चुनाव में एक तरह से 'गेमचेंजर' की भूमिका निभाई। जिन 31 विधानसभा क्षेत्रों में योगी ने जनसभाएं कीं, वहां वोटिंग पैटर्न में बड़ा परिवर्तन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
साल 2020 की तुलना में 2025 के परिणामों में न केवल सीटों की अदला-बदली देखी गयी, बल्कि जीत के मार्जिन में भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, साल 2020 की बात करें तो इन 31 सीटों पर NDA ने 20 और महागठबंधन ने 11 सेतो पर जीत दर्ज की थीं, लेकिन 2025 में यह तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। इस बार NDA ने लगभग 26 सीटें अपने नाम कीं, जबकि महागठबंधन केवल 5 पर सिमट कर रह गयी।
दानापुर: हार से बड़ी जीत तक का सफर
साल 2020 में दानापुर सीट पर RJD के रीतलाल यादव ने तकरीबन 15,924 वोटों से जीत दर्ज की थी। लेकिन साल 2025 में यह सीट BJP के रामकृपाल यादव के पक्ष में भारी बहुमत के साथ गई। इस बार जीत का अंतर लगभग 29,133 वोटों तक पहुँच गया... यानी देखा जाए तो 'दुगुना'।
अग्याओं: जहां 48,000 की हार को BJP ने 95 वोट की जीत में बदल दिया...
यदि आप गौर करें तो ये समझ पाएंगे कि यह इस चुनाव का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। पिछले उपचुनाव में CPI के शिवप्रकाश रंजन ने करीब 48,550 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं, 2025 में उसी सीट पर BJP के महेश पासवान ने मात्र 95 वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। योगी की रैली के बाद यहां माहौल पूरी तरह बदल गया।
परिहार, सिवान, बक्सर - हर जगह दिखाई दिया जीत का कई गुना बड़ा अंतर
1. परिहार में साल 2020 की 1,569 वोटों की BJP जीत 2025 में 15,690 हो गई - यानी 10 गुना वृद्धि।
2. सिवान में जहां RJD 1,973 वोटों से जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार BJP के मंगल पांडे ने लगभग 9,370 वोटों के अंतर से जीतकर मुकाबला एकतरफा कर दिया।
3. बक्सर में लगभग 3,892 वोटों से कांग्रेस की जीत 2025 में मिट गई और BJP ने 28,253 वोटों के अंतर से सीट कब्जा ली।
मुजफ्फरपुर और अतरी में भी जीत का मार्जिन कई गुना बढ़ता हुआ नज़र आया
- मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के लगभग 6,326 वोटों के मुकाबले इस बार BJP करीब 32,657 वोटों से जीती - मार्जिन 4 गुना से ज़्यादा।
- अतरी सीट पर RJD की जीत का मार्जिन तीन गुना बढ़कर HAM पार्टी के पक्ष में चला गया।
तो क्या... ये योगी के 'बुलडोजर ब्रांड' की बिहार में गूंज है ?
योगी आदित्यनाथ की छवि कानून व्यवस्था पर कड़ी, माफियाओं के खिलाफ एक्शन और बुलडोजर राजनीति के कारण से बिहार में काफी प्रभावी रही। उनकी सभाओं में हजारों की भीड़ इकठ्ठा हुई, जिसने ‘बुलडोजर मॉडल’ को समर्थन देते हुए EVM में बंपर वोट डाले। इसी के साथ, यूपी की सीमा से सटे बिहार के जिलों का सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध पूर्वांचल से गहरा है। इसी कारण देखा जाते तो योगी का प्रभाव यहां सीधे-सीधे वोटों में बदलता हुआ साफ़ नज़र आया।
अब... 2027 के यूपी चुनाव की 'बड़ी झलक' बिहार में?
राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में योगी का प्रभाव उत्तर प्रदेश के आगामी साल 2027 चुनावों में पूर्वांचल की राजनीतिक हवा बदलने की पूरी ताकत अभी से झोंक दी है.. बिहार से बड़े पैमाने पर लोग यूपी के बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और प्रयागराज में बसे हैं, इसलिए बिहार में योगी का प्रभाव पूर्वांचल की राजनीति तक पहुँचने की पूरी संभावना है।
फ़िलहाल, बिहार के परिणाम यह साफ इशारा कर रहे हैं कि जनता का विश्वास योगी आदित्यनाथ और BJP दोनों पर बढ़ा है। कुल मिलाकर, 2025 के चुनाव ने यह साबित कर दिया कि 'योगी फैक्टर' बिहार में निर्णायक साबित हुआ है और इसका प्रभाव आने वाले यूपी चुनावों में प्रबल रूप से भी देखने को मिल सकता है।


