Uttarakhand News: बीकेटीसी में बड़ी कार्रवाई, व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, जांच समिति गठित

Uttarakhand News: बीकेटीसी ने अनुशासनहीनता के आरोपों पर व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित की।

Newstrack Network
Published on: 7 July 2026 8:36 PM IST (Updated on: 7 July 2026 8:38 PM IST)
Uttarakhand News: बीकेटीसी में बड़ी कार्रवाई, व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, जांच समिति गठित
X

Uttarakhand News

Uttarakhand News: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने प्रशासनिक पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है।समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और विस्तृत जांच के लिए समिति गठित की गई।

बीकेटीसी के अनुसार, कर्मचारी द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण और जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट का परीक्षण करने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी की है। समिति का यह भी मानना है कि यदि कर्मचारी को वर्तमान पद पर बनाए रखा जाता है तो जांच प्रभावित होने की आशंका बनी रह सकती है।इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बीकेटीसी कार्यालय, जोशीमठ (जनपद चमोली) से संबद्ध किया गया है। इस अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही में पूरा सहयोग देना होगा।बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि समिति प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story