छठ महापर्व पर खटीमा पहुंचे CM धामी, भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

CM Dhami Chhath Puja: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के खिलड़िया छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

Sawan Gupta
Published on: 16 Nov 2026 1:27 PM IST
छठ महापर्व पर खटीमा पहुंचे CM धामी, भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
X

CM Dhami Chhath Puja: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

'लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है छठ'

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

"पारिवारिक और सामाजिक एकता को मजबूत करता है छठ पर्व"

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उन महान परंपराओं में से एक है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story