गांधी जयंती पर धामी ने याद किए बापू, बोले- मानवता और भाईचारे को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

CM Dhami Gandhi Jayanti Message: गांधी जयंती पर CM पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदेशवासियों से सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की।

Newstrack Network
Published on: 1 Oct 2026 5:14 PM IST
Gandhi Jayanti 2026
X

CM Pushkar Singh Dhami  

CM Dhami Gandhi Jayanti Message: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाया था। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के साथ पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन और उनके सिद्धांत हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सत्य और अहिंसा को बनाया स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे बड़ी शक्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के संघर्ष में सत्य और अहिंसा को सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने का काम किया। गांधी जी के प्रयासों से स्वतंत्रता आंदोलन ने जन-आंदोलन का स्वरूप लिया और देशवासियों में स्वाधीनता, स्वाभिमान तथा एकता की भावना मजबूत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके आदर्शों से यह प्रेरणा मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर अडिग रहकर आगे बढ़ा जा सकता है।

गांधी जी के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल उन्हें याद करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके बताए मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना भी जरूरी है। मानवता के प्रति करुणा, जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को व्यवहार में उतारना ही बापू के प्रति सच्चा सम्मान होगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से गांधी जी के विचारों और आदर्शों को समाज तथा मानवता के लिए आज भी प्रासंगिक बताया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story