सीएम धामी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा

Uttarakhand News: सीएम धामी और डॉ. निशंक के बीच उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत और राज्य की पहचान को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Newstrack Network
Published on: 14 Oct 2026 9:57 PM IST
सीएम धामी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा
X

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के विकास को नई गति देने के साथ ही जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story