लखनऊ में उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा, सीएम धामी से मिले महापरिषद के प्रतिनिधि

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर चर्चा हुई।

Newstrack Network
Published on: 14 Oct 2026 10:45 PM IST
लखनऊ में उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा, सीएम धामी से मिले महापरिषद के प्रतिनिधि
X

UIttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि श्री भरत सिंह बिष्ट ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड महापरिषद से संबंधित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।


इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड से बाहर निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने तथा नई पीढ़ी तक प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के प्रयासों की महत्ता पर बल दिया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story