Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले CM Dhami ने किया योगाभ्यास, लोगों से की योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

CM Dhami Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

Newstrack Network
Published on: 18 Jun 2026 1:30 PM IST (Updated on: 18 Jun 2026 1:51 PM IST)
CM Dhami Uttarakhand
X

CM Dhami Uttarakhand

CM Dhami Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया और सभी से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी साधन के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

योग सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं, जीवन जीने की शैली


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति के जीवन में संतुलन स्थापित करता है और तनाव को कम कर उसे ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ बनाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरा है, जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।

योग दिवस पर लोगों की हिस्सेदारी की अपील की


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि एक स्वस्थ कार्यबल ही राज्य के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है।

योग को वैश्विक पहचान


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की यह प्राचीन परंपरा आज विश्वभर में लोकप्रिय हो चुकी है। कई देशों में योग को न केवल स्वास्थ्य अभ्यास के रूप में बल्कि जीवनशैली के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में अपनाया जा रहा है। बता दे, उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि योग आज वैश्विक एकता और कल्याण का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री के इस योगाभ्यास कार्यक्रम ने न सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया, बल्कि आम जनता के लिए भी एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग को अपनाकर ही एक स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन संभव है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story