सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, 91 साल की उम्र में मां सावित्री देवी का निधन

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हो गया। पौड़ी के एसएसपी और जिला सूचना अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Shalni Kumari
Published on: 20 Nov 2026 12:38 PM IST (Updated on: 20 Nov 2026 12:44 PM IST)
Savitri Devi Death
X

Yogi Adityanath Mother Passes Away

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को भी गांव बुलाया गया था।

पंचूर गांव में रहती थीं सावित्री देवी

सावित्री देवी लंबे समय से पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रह रही थीं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है, जहां उनका परिवार रहता है। 91 वर्ष की उम्र में इसी गांव में उनका निधन हुआ। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी ने पंचूर में अंतिम सांस ली। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

बताया गया कि तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद डॉक्टर को उनके पास बुलाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक, उनका निधन पैतृक आवास पर हुआ।

सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से जुड़ा है। उनके परिवार में सात भाई-बहन हैं। इनमें चार भाई और तीन बहनें हैं। योगी आदित्यनाथ अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका पैतृक गांव और परिवार उत्तराखंड में ही रहा है।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे। उनका निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था। पिता के निधन के बाद परिवार पंचूर गांव में ही रहता रहा। अब मां सावित्री देवी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार में शोक का माहौल है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story