TRENDING TAGS :
Uttarakhand News: सीएम धामी का गांधी जयंती संदेश, प्रेम, सद्भाव और मानवता को अपनाने की अपील
Uttarakhand News: गांधी जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, मानवता और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
CM Pushkar Singh Dhami on Gandhi Jayanti (Image Credit-Social Media)
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज और पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन को बनाया जन-आंदोलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के संघर्ष में सत्य और अहिंसा को सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया और देशवासियों में स्वाधीनता, स्वाभिमान तथा एकता की भावना को मजबूत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
करुणा, प्रेम और भाईचारे को अपनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के प्रति करुणा, जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को अपने जीवन में अपनाना ही महात्मा गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने प्रदेशवासियों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


