×

Char Dham Yatra 2022: आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद, जानिये बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट कब बंद होंगे

Char Dham Yatra 2022: आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिये गये। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री के कपाट बंद होने की तारीखों का एलान हो चुका है।

Jugul Kishor
Published on: 26 Oct 2022 9:50 AM GMT
Char Dham Yatra 2022
X

Char Dham Yatra 2022 (Pic: Social Media)

Char Dham Yatra 2022: आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद, जानिये बद्रीनाथ, केदारनाथ, और यमुनोत्री धाम के कपाट कब बंद होंगे

Char Dham Yatra 2022: अक्टूबर महीने के समापन के साथ उत्तराखंड की चार धाम यात्रा इन दिनों अंतिम पड़ाव है। चारों धाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री) के कपाट बंद करने की तारीखों का एलान किया जा चुका है। भारी ठंड और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए चारों धामों के कपाट बंद करने की सभी तैयारिंयां पूरी कर ली गयी हैं। चलिये जानते हैं चारों धाम के कपाट कब बंद होंगे।

गंगोत्री (Gangotri) धाम

कपाट बंद करने की शुरुआत गंगोत्री धाम से होगी, गंगोत्री धाम के कपाट आज 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर शुभ मुहुर्त 12 बजकर 1 मिनट पर बंद कर दिये गये हैं। गंगोत्री धाम के कपाट पूजा अर्चना के साथ पूरे विधि-विधान के साथ में बंद किये गये। आज से गंगोत्री धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना बंद हो जाएगा।

केदारनाथ (Kedarnath) धाम

केदारनाथ धाम के कपाट कल गुरुवार यानी की 27 अक्टूबर 2022 को बंद कर दिये जाएंगे। कल सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिये जाएंगे। भैय्या दूज के मौके पर केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद किये जाएंगे। दिवाली से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

यमुनोत्री (Yamunotri) धाम

कल (गुरुवार को) यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। कल 27 अक्टूबर को कल दोपहर 12 बजे के बाद में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिये जायेंगे। जिसके बाद में यहां भी श्रद्धालुओं का आना जाना बंद हो जाएगा।

बद्रीनाथ (Badrinath) धाम

बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर 2022 को शाम के समय 3 बजकर 35 मिनट पर बंद कर दिये जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 15 नवंबर से ही शुरु हो जायेगी। 15 नवंबर को बद्रीनाथ में पंच पूजा की जायेगी, जिसके बाद में विधि-विधान के साथ में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिये जायेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story