TRENDING TAGS :
LIVE: प्रवासी उत्तराखंडियों का महाकुंभ! देशभर से जुटे लोग, देवभूमि से जुड़ेंगे अपने
Pravasi Uttarakhandi Sammelan Live: देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी एक मंच पर जुट रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देवभूमि की संस्कृति, परंपरा, विकास और प्रवासियों की भूमिका पर चर्चा होगी। जानिए सम्मेलन से जुड़े सभी LIVE अपडेट।
Pravasi Uttarakhandi Sammelan Live: उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और अपनी जड़ों से जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडी एक मंच पर जुट रहे हैं। सम्मेलन के जरिए प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने, राज्य के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान प्रवासियों के अनुभव, सुझाव और राज्य की तरक्की में उनकी संभावित भूमिका पर भी चर्चा होगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे उत्तराखंडियों का यह मिलन देवभूमि के प्रति उनके जुड़ाव और सामूहिक पहचान को नई मजबूती देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
Next Story

