Uttarakhand News: हरिद्वार पहुंचे प्रवीण निषाद, स्वामी कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद; बोले- दिव्य स्वरूप में दिखे भगवान शिव

Uttarakhand News: प्रवीण निषाद ने किए दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन, बोले—दिव्य स्वरूप में साक्षात शिव के दर्शन का अनुभव।

Newstrack Network
Published on: 19 Aug 2026 10:43 PM IST (Updated on: 19 Aug 2026 10:44 PM IST)
Praveen Nishad in Haridwar
X

Praveen Nishad (Image Credit-Social Media)

हरिद्वार। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री प्रवीण निषाद जी आज सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर, हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर श्री प्रवीण निषाद ने कहा कि पूज्य महाराज जी के दिव्य स्वरूप और उनकी साधना को देखकर ऐसा अनुभव होता है, मानो साक्षात भगवान शिव के दर्शन हो रहे हों। उन्होंने कहा कि आज महाराज जी के स्वरूप में शिव का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

श्री प्रवीण निषाद ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज जिस प्रकार सावन के पावन महीने में कठोर शिव-साधना कर रहे हैं, वह असाधारण है। बाईस-बाईस घंटे एक ही आसन पर बैठकर साधना करना सामान्य मनुष्य के लिए कल्पना से परे है। ऐसी साधना के पीछे अटूट संकल्प, तप, त्याग और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज जी की साधना केवल व्यक्तिगत तपस्या नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के कल्याण की भावना से जुड़ी हुई है। उनकी साधना से देशभर के श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार हो रहा है।

श्री प्रवीण निषाद ने पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र एवं सनातन धर्म के लिए किए जा रहे आध्यात्मिक प्रयासों की सफलता की कामना की।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story