TRENDING TAGS :
Uttarakhand News:उत्तराखंड में मोटर मार्गों से पुलिस आवास तक, विभिन्न कार्यों के लिए ₹21 करोड़ मंजूर
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब ₹21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
Uttarakhand News (Image Credit-Social Media)
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बागेश्वर में मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के लिए ₹1.67 करोड़
जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹1.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
टिहरी गढ़वाल में सड़क सुधारीकरण को ₹3.30 करोड़
जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।
बैलपड़ाव में टिनशैड निर्माण के लिए स्वीकृति
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आरआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किए जाने के लिए ₹77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रथम किश्त में ₹46.39 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
अल्मोड़ा पुलिस लाइन में 22 आवासों का निर्माण
जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में टाइप-द्वितीय के 16 एवं टाइप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹8.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
छह कार्यालयों में बनेंगे वीसी कक्ष
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वीसी कक्षों के निर्माण हेतु ₹3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।
सड़क और पुलिस अवस्थापना कार्यों को मिलेगी गति
इन स्वीकृतियों के माध्यम से विभिन्न जनपदों में सड़क सुधारीकरण, मोटर मार्ग निर्माण, पुलिस आवास, प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशैड तथा वीसी कक्षों के निर्माण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।


