जिस शख्स ने बनाया अखंड भारत, उनकी जयंती पर CM धामी ने किया याद, जानिए क्या बोले

Sardar Patel Jayanti 2026: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जानिए उन्होंने क्या कहा।

Newstrack Network
Published on: 31 Oct 2026 11:44 AM IST
Sardar Patel Jayanti
X

 Sardar Patel Jayanti

Sardar Patel Jayanti 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

560 से अधिक रियासतों का कराया एकीकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, मजबूत इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के दम पर देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कराया था। आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक अलग-अलग रियासतों को एक साथ लाकर एक मजबूत राष्ट्र बनाना था। सरदार पटेल ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अखंड भारत के निर्माण की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी सोच और फैसलों ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे पटेल

सीएम धामी ने कहा कि देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रत्येक भारतवासी हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधने और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story