Kedarnath accident: सोनप्रयाग में बड़ा हादसा! अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर, मची चीख-पुकार, 1 की मौत

Kedarnath accident: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति पत्थर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 May 2026 12:38 PM IST
Kedarnath accident
X

Kedarnath accident

Kedarnath accident: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का तथा एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं।

अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जिससे वहां मौजूद लोगों में भयंकर रूप से भाग-दौड़ मच गई। इसी दौरान दो लोग पत्थरों की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।

राहत-बचाव टीमें पहुंची मौके पर

जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल में एक व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा स्थानीय निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। विशेष रूप से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपायों को सख्त किया जा रहा है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के आसपास मौजूद अस्थायी दुकानों और ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

हनुमान मंदिर सोनप्रयाग के आसपास के क्षेत्र को अब जोखिम भरा मानते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर न रुकें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story