THDC टनल हादसा Video : 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, 5-7 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: चमोली के मायापुर पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा हुआ। 13 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, 5-7 की तलाश जारी है।

Newstrack Network
Published on: 13 Aug 2026 9:20 PM IST (Updated on: 13 Aug 2026 9:27 PM IST)
THDC टनल हादसा Video : 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, 5-7 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X

THDC Chamoli Tunnel Accident Video: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा हो गया। प्रशासन के मुताबिक, घटना की सूचना शाम करीब 7:05 बजे मिली। प्रारंभिक जानकारी में टनल के भीतर काम कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। आगे देखिए विडियो-

13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, अभी भी 5 से 7 लोगों के टनल के भीतर फंसे होने की आशंका है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।




सेना, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

प्रशासन की ओर से टनल के अंदर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए जरूरी संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।



जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संभाली कमान


घटना की सूचना मिलते ही चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन का फोकस टनल में फंसे बाकी लोगों तक सुरक्षित पहुंचने और उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने पर है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story