उत्तराखंड के कई जिलों को विकास कार्यों की सौगात, CM धामी ने 17.75 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में सड़क, पेयजल, मंदिरों और मेला स्थलों के विकास समेत कई कार्यों के लिए 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

Newstrack Network
Published on: 18 Nov 2026 5:29 PM IST
उत्तराखंड के कई जिलों को विकास कार्यों की सौगात, CM धामी ने 17.75 करोड़ रुपये किए स्वीकृत
X

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीएम घोषणाओं के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सड़क निर्माण, मंदिरों एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला निर्माण, पेयजल सुविधा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन स्वीकृतियों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों एवं शौचालयों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.26 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम सभा बड़ोला के उरमण तोक में बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण किये जाने हेतु ₹ 36.19 लाख तथा डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 39.94 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गटघोरगाड़ी नौलिंग मेला स्थल के निर्माण हेतु ₹79.49 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹47.69 लाख तथा मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी पुल से ग्राम सभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग निर्माण हेतु ₹29.84 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹93.64 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 56.18 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत ठांटा के ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा एवं ध्यान केंद्र निर्माण हेतु ₹ 97.10 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.26 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत बसुधुरा से सेला तक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹ 81.96 लाख के सापेक्ष ₹ 25 लाख तथा टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु ₹ 614 लाख स्वीकृत कर चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हैंडपंप लगाये जाने हेतु ₹ 99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.66 लाख तथा भगवानपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 200 हैंडपंपों के निर्माण हेतु ₹ 100.43 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएम घोषणा में प्रस्तावित कार्यों के लिए कुल ₹184.37 लाख तथा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत सीएम घोषणा में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए ₹ 220 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story