TRENDING TAGS :
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से चलेगी भरण-पोषण योजना
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने निराश्रित विधवा, परित्यक्ता और अविवाहित महिलाओं की भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया।
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं के सम्मान एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने निराश्रित महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया है।
इस संबंध में सचिव, उत्तराखंड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी ने निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखंड को पत्र भेजकर योजना के नाम में किए गए बदलाव की जानकारी दी है।
विधवा, परित्यक्ता और अविवाहित महिलाओं को मिलेगा लाभ
पत्र के अनुसार, निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।
राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


