गूलर घाटी बस हादसा: सीएम धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, दिए निर्देश

Uttarakhand News: गूलर घाटी बस दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, चिकित्सकों को उपचार में विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।

Newstrack Network
Published on: 17 Nov 2026 4:09 PM IST
गूलर घाटी बस हादसा: सीएम धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, दिए निर्देश
X

एम्स ऋषिकेश में घायलों का हालचाल लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story