उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 13 IAS, 17 IPS समेत 34 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई। छह जिलों को नए SSP मिले। देखें अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Alakha Singh
Published on: 26 Nov 2026 8:38 AM IST
उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
X

देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। बुधवार, 25 नवंबर की देर रात शासन ने अधिकारियों की तैनाती में व्यापक फेरबदल करते हुए 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव के तहत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। सचिवालय से लेकर पुलिस मुख्यालय, पीएसी, आईआरबी और एसडीआरएफ तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

खास बात यह है कि यह फेरबदल निर्वाचन आयोग की ओर से 30 नवंबर तक एक ही स्थान पर निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी निर्देशों के बीच हुआ है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने के तौर पर भी इस बदलाव को देखा जा रहा है।

IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा बदलाव, किसे क्या जिम्मेदारी?

शासन स्तर पर हुए फेरबदल में कई अहम विभागों की कमान बदली गई है। प्रमुख सचिव से लेकर अपर सचिव स्तर तक अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

- लालरिन लियना फैनई: मौजूदा विभागों के साथ प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन निगम और कृषि उत्पादन की जिम्मेदारियां भी उनके पास रहेंगी।

- दिलीप जावलकर: वित्त विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। निर्वाचन और जलागम विभाग की जिम्मेदारी बरकरार रहेगी।

- डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा: तकनीकी शिक्षा विभाग से हटाकर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

- बृजेश कुमार संत: औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।

- डॉ. आर. राजेश कुमार: औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवास और राज्य संपत्ति विभाग का कार्यभार भी उनके पास रहेगा।

- युगल किशोर पंत: तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संस्कृति और सचिवालय प्रशासन विभाग का कार्यभार भी उनके पास रहेगा।

- रंजना राजगुरु: आयुष विभाग से हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- रीना जोशी: श्रम विभाग की अपर सचिव बनाई गई हैं। परिवहन और राज्यपाल सचिवालय से जुड़े दायित्व भी उनके पास रहेंगे।

- विनीत कुमार: श्रम विभाग से हटाकर जलागम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

- मनुज गोयल: वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- मेहरबान सिंह बिष्ट: सहकारिता विभाग से हटाकर गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

- अभिनव शाह: पर्यटन विभाग के साथ सहकारिता विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

छह जिलों में नए पुलिस कप्तान, 17 IPS अधिकारियों के तबादले

प्रशासनिक फेरबदल का सबसे बड़ा असर पुलिस विभाग में दिखाई दिया है। शासन ने 17 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। छह जिलों में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) तैनात किए गए हैं।

छह जिलों को मिले नए SSP

ऊधमसिंह नगर

मणिकांत मिश्रा-नए SSP

पौड़ी

देवेंद्र पींचानए SSP

नैनीताल

अर्पण यदुवंशी-नए SSP

टिहरी

सरिता डोबाल-नए SSP

चमोली

अमित श्रीवास्तव (द्वितीय)- नए SSP

बागेश्वर

जगदीश चंद्र नए SSP

अन्य IPS अधिकारियों की नई तैनाती

- मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से हटाकर 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।

- पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी से हटाकर आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव का सेनानायक बनाया गया है।

- अमित श्रीवास्तव (प्रथम) को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हटाकर एसपी अभिसूचना बनाया गया है।

- श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी से हटाकर आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है।

- विशाखा अशोक भदाणे को एसपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

- अजय गणपति कुम्भार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है।

- सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से हटाकर एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।

- जितेंद्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

- हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।

- सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।

- शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में अन्य पदों पर भी फेरबदल किया गया है।

PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

IAS और IPS अधिकारियों के अलावा PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। PCS अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इलागिरी को इन पदों से हटाकर अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।

सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। महिमा रौंकली को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चुनाव से पहले फेरबदल के पीछे क्या है वजह?

उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले को चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की अहम कवायद माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर तक एक ही स्थान पर निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर शासन ने प्रशासन और पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव किया है। खासतौर पर छह जिलों में पुलिस कप्तानों की अदला-बदली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नए अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story