Uttarakhand News: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य विदाई सम्मान समारोह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पौधा भेंट करने के साथ ही शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Ambesh Bajpai
Published on: 11 Sept 2021 11:21 PM IST
Governor Baby Rani Maurya farewell ceremony, CM Pushkar Singh Dhami honored by presenting memento
X

उत्तराखण्ड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य विदाई सम्मान समारोह

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पौधा भेंट करने के साथ ही शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदेश की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसके लिये वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वे कभी नहीं भूल सकती हैं। राज्यपाल ने कहा कि यहां के फलों, जड़ी बूटी व अन्य परम्परागत उत्पादों की प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों में आयोजित की जानी चाहिए। इससे राज्य को पहचान मिलेगी।

छोटे भाई की तरह उनका स्नेह मिला- मुख्यमंत्री

उन्होंने राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिये भी बहुत कुछ किये जाने की जरूरत बतायी। राज्यपाल ने कहा कि वे गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शनार्थ यहां आयेंगी। उन्होंने राज्य के लोगों के लिये शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सदैव एक अभिभावक की तरह उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने मुझे चूंकि मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है इसका भी स्मरण उन्हें जीवन भर रहेगा। छोटे भाई की तरह उनका स्नेह भी उन्हें प्राप्त होता रहा है। उनके सभी से आत्मीय सम्बन्ध रहे और प्रदेश की जनता में वे काफी लोकप्रिय रहीं।


उनका सम्बन्ध उत्तराखण्ड से सदैव बना रहेगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका सम्बन्ध उत्तराखण्ड से सदैव बना रहेगा और उत्तराखण्ड भी उनका सहयोगी बना रहेगा। यहां से जाने के बाद भी उत्तराखण्ड के प्रति उनका स्नेह बना रहेगा, इसकी भी उन्होंने कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु सहित अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ambesh Bajpai
ABOUT THE AUTHOR

Ambesh Bajpai

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story