TRENDING TAGS :
महिलाओं को साइबर फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग 1 सितंबर को ऋषिकेश में एआई, साइबर फ्रॉड और महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। एआई टूल्स का लाइव डेमो भी होगा।
CM Pushkar Singh Dhami
Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर फ्रॉड एवं महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 01 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय एवं कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और संभावनाओं पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न एआई टूल्स का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी आधुनिक तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
राज्य महिला आयोग ने छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन से इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।


