सीएम धामी ने देहरादून RSS कार्यालय पहुंचकर मनाई दीपावली, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को दी बधाई

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के तिलक रोड स्थित RSS प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दिवाली मनाई और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

Newstrack Network
Published on: 7 Nov 2026 6:28 PM IST
सीएम धामी ने देहरादून RSS कार्यालय पहुंचकर मनाई दीपावली, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को दी बधाई
X

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story