महानवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Uttarakhand CM News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर मुख्यमंत्री आवास में हवन और कन्या पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Newstrack Network
Published on: 20 Oct 2026 1:46 PM IST
महानवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
X

महानवमी पर CM धामी ने किया हवन और कन्या पूजन

Uttarakhand CM News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story