SC-ST विद्यार्थियों को धामी सरकार की बड़ी राहत, मुफ्त कोचिंग योजना की आय सीमा ₹8 लाख हुई

Uttarakhand News: उत्तराखंड में SC-ST विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना की आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख की गई। धामी सरकार के फैसले से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ।

Newstrack Network
Published on: 13 Nov 2026 5:14 PM IST
SC-ST विद्यार्थियों को धामी सरकार की बड़ी राहत, मुफ्त कोचिंग योजना की आय सीमा ₹8 लाख हुई
X

Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क रोजगारपरक कोचिंग योजना के तहत पात्रता के लिए निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया गया है। इससे अब अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

सचिव समाज कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, पहले योजना का लाभ उन्हीं SC और ST विद्यार्थियों को मिलता था, जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹2 लाख तक थी। अब इस सीमा में चार गुना वृद्धि की गई है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य आर्थिक रूप से अधिक परिवारों के विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण और निःशुल्क कोचिंग से जोड़ना है। योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारी का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

जारी शासनादेश के अनुसार, आय सीमा में बढ़ोतरी का निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, योजना से जुड़े अन्य सभी प्रावधान, शर्तें और प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story