TRENDING TAGS :
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की प्रतियोगिताएं टलीं, खिलाड़ियों को करना होगा इंतजार
Khel Mahakumbh 2026: उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी।
Khel Mahakumbh 2026: उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू की प्रतियोगिताएं अब संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद आयोजित की जाएंगी।
30 अक्टूबर से शुरू होनी थीं प्रतियोगिताएं
संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अजय अग्रवाल ने जिलाधिकारियों को भेजे पत्र के माध्यम से प्रतियोगिताओं के स्थगन की जानकारी दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रुप-17 में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होनी थीं।
इस दौरान अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के साथ 20 से 25 वर्ष की महिला ओपन श्रेणी में एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित थीं। इसी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का समापन समारोह भी आयोजित किया जाना था।
नई तारीख बाद में होगी जारी
जारी पत्र के अनुसार, इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए फिलहाल नई तारीख घोषित नहीं की गई है। संशोधित कार्यक्रम जारी होने पर संबंधित अधिकारियों को अलग से जानकारी दी जाएगी।
खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
संयुक्त निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई संशोधित तिथि जारी होने के बाद निर्धारित खेल विधाओं के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें। खिलाड़ियों और संबंधित विभागों को अब नए कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।


