4 लाख महीना कमाने वाले युवक ने क्यों कहा- 'भारत में कोई होप नहीं', वीडियो वायरल

4 Lakh Salary India Viral Video 2026: 4 लाख महीना कमाने वाले युवक ने क्यों कहा- 'भारत में कोई होप नहीं', वीडियो वायरल

Jyotsana Singh
Published on: 24 July 2026 4:03 PM IST
4 Lakh Salary India Viral Video: Why a Young Professional Said ‘There Is No Hope in India’
X

4 Lakh Salary India Viral Video: Why a Young Professional Said ‘There Is No Hope in India’

4 Lakh Salary India Viral Video 2026: क्या अच्छी सैलरी और शानदार करियर ही युवाओं को भारत में रोक पाने के लिए काफी है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इसी सवाल को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। वीडियो में 26 साल का एक भारतीय प्रोफेशनल, जो हर महीने करीब 4 लाख रुपये कमाता है। जिसका कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहता है। इसके लिए अभी से पैसे जोड़ रहा है। उसकी यह बात इंटरनेट पर बहस का विषय बन गई है। कुछ लोग इसे भारत की व्यवस्था से निराशा मान रहे हैं, तो कुछ इसे बेहतर जीवन और करियर की तलाश का सामान्य फैसला बता रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो पर्सनल फाइनेंस कोच अंशुमान शर्मा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक कॉल के दौरान खुद को डेनियल बताने वाला 26 वर्षीय युवक अपनी आर्थिक स्थिति साझा करता है। वह कहता है कि उसकी मासिक आय करीब 3,700 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 4 लाख रुपये के बराबर बैठती है।

डेनियल बताता है कि उसकी कमाई अच्छी है। लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि अतिरिक्त पैसों का क्या किया जाए। इसी वजह से उसने फाइनेंशियल प्लानिंग की सलाह लेने के लिए कॉल किया।

ऑस्ट्रेलिया PR के लिए कर रहा है बचत

बातचीत के दौरान डेनियल बताता है कि उसका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से बसना है। वह कहता है कि इस साल के आखिर तक ऑस्ट्रेलिया की परमानेंट रेजिडेंसी (PR) के लिए आवेदन करना चाहता है। फिलहाल उसका मासिक खर्च करीब 1.2 लाख रुपये है और बाकी बचत वह भविष्य की योजना के लिए करना चाहता है।

इस पर अंशुमान शर्मा उसे सलाह देते हैं कि वह अगले सात महीनों तक हर महीने 1.5 लाख रुपये का रिकरिंग डिपॉजिट (RD) शुरू करे। इससे PR प्रक्रिया के दौरान आवश्यक फंड आसानी से जुटाए जा सकेंगे।

'इंडिया में कौन रहना चाहता है' वाली टिप्पणी से छिड़ी बहस

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा तब सामने आता है, जब अंशुमान शर्मा उससे पूछते हैं कि आखिर वह भारत छोड़ना क्यों चाहता है। इस पर डेनियल जवाब देता है, 'इंडिया में रहना ही कौन चाहता है। जिस नजरिए से मैं इस देश को देख रहा हूं, यहां मुझे भविष्य की ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आती।'

इसके बाद अंशुमान शर्मा भी अपनी राय रखते हैं। वह कहते हैं कि उनकी पीढ़ी के कई लोग भी विदेश में बसने की इच्छा रखते हैं। बातचीत के दौरान टैक्स का बोझ, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक या रद्द होने जैसी घटनाओं और सिस्टम से जुड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया जाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों की बंटी राय

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दो हिस्सों में बंटी नजर आईं। एक वर्ग का कहना है कि अगर किसी को बेहतर अवसर, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और जीवन की गुणवत्ता विदेश में मिलती है तो वहां बसने का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत है।

वहीं दूसरे वर्ग का मानना है कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आईटी, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल सेक्टर में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ नकारात्मक पक्ष देखकर देश छोड़ने की बात करना उचित नहीं कहा जा सकता।

क्या वाकई बड़ी सैलरी वाले युवा विदेश जाना चाहते हैं?

पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र और प्रोफेशनल कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों का रुख कर रहे हैं। इसके पीछे बेहतर वेतन, स्थायी निवास का अवसर, वैश्विक कार्य अनुभव, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे कई कारण बताए जाते हैं। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश जाना हर किसी के लिए आसान या हमेशा लाभदायक विकल्प नहीं होता। वहां ऊंची जीवन-यापन लागत, कड़े इमिग्रेशन नियम, नौकरी का दबाव और सांस्कृतिक बदलाव जैसी चुनौतियां भी होती हैं। इसलिए ऐसा फैसला भावनाओं के बजाय पूरी जानकारी और वित्तीय तैयारी के साथ लेना चाहिए।

सिर्फ भावनाओं नहीं, मजबूत वित्तीय योजना की भी जरूरत

ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में PR प्रक्रिया के दौरान पर्याप्त आर्थिक संसाधन, दस्तावेज और अन्य पात्रताओं को पूरा करना जरूरी होता है। यही वजह है कि फाइनेंशियल प्लानर समय रहते नियमित बचत, इमरजेंसी फंड और निवेश की सलाह देते हैं। वायरल वीडियो में भी रिकरिंग डिपॉजिट की सलाह इसी वित्तीय तैयारी का हिस्सा बताई गई।

https://www.instagram.com/reel/DbGbVqthjWM/?igsh=OXk5ZXludzFzanl2

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story