Ayodhya Video: बाबर से जंग में शहीद जो हुये उनके नाम हो अयोध्या-मस्जिद!

Ayodhya Video: अयोध्या के धुन्नीपुर में अदालत ने एक मस्जिद बनवाने का आदेश भी दे दिया है। मस्जिद बननी शुरू हुई। फिर आर्थिक तंगी की वजह से रुक गयी।

Aditya Jaiswal
Published on: 4 Jan 2024 5:14 PM IST
X

Ayodhya Video: अयोध्या का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। बाइस जनवरी को उसका प्राण प्रतिष्ठा यानी जनता के लिए उसे खोलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह भारतीयों की अस्मिता का सवाल था। इस अस्मिता के सवाल पर भारतीयों की जीत उन्हें गौरवान्वित करती हैं। यह बताती है कि लोकतंत्र में लोक जहां होगा। वो …. ही … फ़ैसले होंगे। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का दौर खत्म हो गया है। लेकिन पता नहीं क्यों अल्पसंख्यक अभी भी चेतने और समझने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। जब उन्हें अयोध्या ,मथुरा और काशी बातचीत से बहुसंख्यकों के हवाले कर देना चाहिए । तब भी वो अदालती लड़ाई लड़ रहे हैं। अदालती लड़ाई के बाद जीत का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद भी वे किसी भी तरह बहुसंख्यकों को नाराज़ करने की कोई जुगत छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

अयोध्या के धुन्नीपुर में अदालत ने एक मस्जिद बनवाने का आदेश भी दे दिया है। मस्जिद बननी शुरू हुई। फिर आर्थिक तंगी की वजह से रुक गयी। लेकिन मस्जिद के नाम को लेकर के जो अल्पसंख्यक जमात में खेल खेला जा रहा है। वह भी कम परेशान करने वाला बहुसंख्यक जमात के लिए नहीं है।

Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Next Story