×

Amrapali Dubey Video: फिल्म की शूटिंग करते समय मंडप में बैठे दिखे आम्रपाली दुबे-निरहुआ, फैंस ने समझा गुपचुप रचा ली शादी

Amrapali Dubey Video: वायरल वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा पहने मंडप में बैठे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 13 Nov 2022 2:09 PM GMT
X

Amrapali Dubey Video(video-social media)

Amrapali Dubey Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। आम्रपाली दुबे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनको लेकर कई सारे सवाल सामने आते हैं। क्योंकि वह अपने फैंस को हमेशा सरप्राइज कर देती है। इन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी के मंडप में बैठी हुई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने शायद चोरी छुपे शादी कर ली है। उनका यह लुक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को देख कर उनसे काफी सवाल कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे लेहंगा पहन बनी दुल्हन, लोगों को लगा चोरी छुपे कि निरहुआ से शादी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा पहने मंडप में बैठे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आम्रपाली दुबे के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही है तो वहीं निरहुआ पेपर पर साइन करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आम्रपाली और निरहुआ को इसी दिन का इंतजार था। दोंनो ने शायद गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो यह आपकी ग़लतफहमी है। क्योंकि यह कोई शादी नहीं है बल्कि उनकी आने वाली नई फिल्म की शूटिंग के समय की है।

आम्रपाली ने अपने करियर की अधिकतर फिल्में निरहुआ संग ही की हैं और दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद भी करते हैं। इसलिए लोगों को लगता है कि यह एक कपल ऐसी खबरे पहले भी कई बार सामने आई है। क्योंकि यह साथ में बहुत अच्छे लगते हैं और डायरेक्टर भी उन्हें ज्यादातर एक साथ ही एक ही फिल्म में लेते हैं। इसलिए लोगों को लगता है ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन आम्रपाली ने यह साफ बता दिया है कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त है। खबरे यह भी है कि दोनों प्यार में है लेकिन इस रिश्ते को ऑफिसियल नहीं कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story