Video Viral: लाल साड़ी पहन काजोल ने चलाया अपना जादू, खूबसूरत अदाओं से किया फैंस को दीवाना, वीडियो वायरल

Kajol Video Viral: वायरल वीडियो में काजोल ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। उनके चेहरे पर बहुत ही प्यारी सी स्माइल है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Nov 2022 10:54 AM GMT
X

Kajol Devgan Video Viral(video-social media)

Kajol Video Viral: एक्टर हो या आम पर्सन सभी को आज कल सोशल मीडिया का क्रेज़ है। सभी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वहीं आज कल सोशल मीडिया पर एक्टर्स को स्पॉट कर उनकी काफी वीडियोस शेयर की जाती है। जिसमें वह काफी कमाल लगते हैं। तो हाल ही में काजोल मुख़र्जी देवगन स्पॉट हुई, उन्हें देख कर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। जितनी पहले होती थी, हालाँकि वह मूवीज उतनी नहीं कर रही है परन्तु खुद को अच्छे से मेन्टेन किया हुआ है।

काजोल लाल साड़ी में लगी कमाल, फैंस ने दिया ढेर सारा प्यार, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में काजोल ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। उनके चेहरे पर बहुत ही प्यारी सी स्माइल है। उनका यह सिम्पल लुक भी कमाल का लग रहा है। उन्होंने इस लुक्स से अंजलि की याद दिला दी, उनकी मूवी कुछ कुछ होता है वाली अंजलि का रूप काफी टाइम देखने को मिला। काजोल की बढ़ती उम्र में भी उन्होंने अपनी बॉडी को अच्छे से मेन्टेन किया हुआ है। साडी में तो वह और भी खूबसूरत लगती है। उन्होंने रेड साडी के साथ मैचिंग रेड चूड़ा भी पहना हुआ है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

काजोल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा मेजर अंजलि वाइब्स के रूप में हम आज एक खूबसूरत साड़ी में काजोल को स्पॉट किया, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेरी ऑल टाइम फेवरेट काजोल, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा काजोल लाल रंग में बहुत खूबसूरत लग रही है। सभी यूजर्स काजोल के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story