8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, सामने आई अंदर की बात, बदलेगी लाखों कर्मचारियों की किस्मत?
8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों की अब उम्मीदें बढ़ती नज़र या रही हैं। कर्मचारी यूनियन 3.83 फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली, DA मर्जर और 5 फैमिली यूनिट फॉर्मूला जैसी बड़ी मांगें उठा रही हैं, लेकिन सरकार इन सभी मांगों को पूर्ण रूप से स्वीकार करने के मूड में नहीं है।
Big update on 8th Pay Commission
Big update on 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें इन दिनों 8वें वेतन आयोग पर पूरी तरह से टिकी हुई हैं। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने कई बड़ी मांगें रखी हैं, जिनमें 3.83 फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, महंगाई भत्ते (DA) का मर्जर और 5 फैमिली यूनिट फॉर्मूला शामिल हैं। हालांकि, अब अंदरूनी सूत्रों और यूनियन प्रतिनिधियों की तरफ से जो संकेत मिले हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि सरकार सभी मांगों को पूरी तरह मानने के मूड में नज़र नहीं या रही है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच यह सवाल तेजी से खाद्य हो रहा है कि आखिर 8वां वेतन आयोग राहत देगा या फिर तगड़ा झटका?
3.83 फिटमेंट फैक्टर बना सबसे बड़ा मुद्दा
कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग 3.83 फिटमेंट फैक्टर को लागू करने की है। फिटमेंट फैक्टर वह फॉर्मूला होता है, जिसके आधार पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन तय की जाती है। यदि यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि हो सकती है।
यूनियनों का कहना है कि निरंतर बढ़ती जा रही महंगाई ने कर्मचारियों की वास्तविक आय को गंभीरता से प्रभावित किया है। ऐसे में मौजूदा वेतन संरचना कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रही। लेकिन सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय बोझ की है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सरकार 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो इससे केंद्र के खजाने पर बड़ा दबाव पड़ सकता है।
इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के निर्णय का बड़ा प्रभाव राज्यों पर भी पड़ता है, क्योंकि अधिकतर राज्य सरकारें भी केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर अपने कर्मचारियों का वेतन तय करती हैं। ऐसे में सरकार पूरी मांग मानने के बजाय कोई संतुलित या मध्यम रास्ता अपना सकती है।
5 फैमिली यूनिट फॉर्मूले पर सरकार का रुख नरम!
मौजूद वक्त में न्यूनतम वेतन तय करते वक्त सरकार 3 सदस्यीय परिवार का मानक मानती है। लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसे बदलकर 5 सदस्यीय परिवार करने की मांग की है। यूनियनों का तर्क है कि आज के वक्त में कर्मचारी केवल पत्नी और बच्चों की ही नहीं, बल्कि माता-पिता की जिम्मेदारी भी उठाते हैं।
बढ़ती शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान की लागत को ध्यान रखते हुए यूनियनों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था वास्तविक आवश्यकताओं से मेल नहीं खाती। माना जा रहा है कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक रुख अपना सकती है, क्योंकि यह सीधे तौर पर कर्मचारियों के सामाजिक और पारिवारिक खर्च से जुड़ा मामला है।
OPS बनाम NPS: सबसे बड़ा विवाद
8th Pay Commission से जुड़ी सबसे चर्चित मांग पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली है। कर्मचारी संगठन लंबे वक्त से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को हटाकर OPS लागू करने की मांग कर रहे हैं।
OPS के अंतर्गत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अंतिम मूल वेतन का 50% तक पेंशन और महंगाई भत्ते का फायदा मिलता है, जिससे बुजुर्गावस्था में आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है। वहीं NPS बाजार आधारित व्यवस्था है, जिसमें रिटर्न पूरी तरह निश्चित नहीं होता।
हालांकि, आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि OPS को पूरी तरह लागू करना सरकार के लिए बेहद महंगा साबित हो सकता है। इसी कारण से अब कई यूनियन भी बीच का रास्ता अपनाने की बात कर रही हैं। कर्मचारी संगठन अब ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जिसमें कर्मचारियों को निश्चित पेंशन की गारंटी, DA से जुड़ी सुरक्षा और न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन मिले।
सरकार क्यों तलाश रही है ‘मिडिल पाथ’?
अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अगर वेतन और पेंशन में बहुत अधिक वृद्धि की जाती है तो इससे देश के वित्तीय घाटे और महंगाई पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। सरकार के सामने एक ओर कर्मचारियों की उम्मीदें हैं, तो वहीं दूसरी ओर बजट संतुलन बनाए रखने की चुनौती भी है।
सूत्रों की मानें तो सरकार किसी ऐसे मॉडल पर विचार कर सकती है, जिसमें कर्मचारियों को राहत भी मिले और सरकारी खजाने पर अत्यधिक दबाव भी न पड़े। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि सरकार कुछ मांगों को आंशिक रूप से स्वीकार कर सकती है, जबकि कुछ पर सीमित रूप से परिवर्तन किए जा सकते हैं।
अब सभी की निगाहें सरकार की अगली घोषणा और 8वें वेतन आयोग से जुड़े आधिकारिक फैसलों पर टिकी हुई हैं।