Petrol Diesel CNG Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने भी बढ़ाई टेंशन, दिल्ली में 2 रुपये महंगी हुई गैस

Petrol Diesel CNG Price Today 26 May 2026: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG महंगी, दिल्ली में ₹2 बढ़े दाम

Update:2026-05-26 07:29 IST

Petrol Diesel CNG Price Today 26 May 2026 CNG Price Hike

Petrol Diesel CNG Price Today 26 May 2026: महंगाई आम आदमी को लगातार झटके दे रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं अब सीएनजी ने भी जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली में आज सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। कल तक जहां सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, वहीं अब इसकी नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

इधर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को बड़ी बढ़ोतरी के बाद मंगलवार 26 मई को तेल कंपनियों ने कोई नया बदलाव नहीं किया, लेकिन बढ़े हुए दाम अभी भी लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। पेट्रोल पर 2.61 रुपये और डीजल पर 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ईंधन महंगा बना हुआ है। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। यही वजह है कि तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ रहा है।

डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर भी दिखाई देगा। अब सीएनजी के दाम बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चलाने वालों की परेशानी और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक परिवहन का किराया भी बढ़ सकता है।

सरकार और तेल कंपनियों ने करीब 76 दिनों तक कीमतों को स्थिर रखा था, लेकिन कंपनियों को भारी नुकसान होने के बाद दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल कंपनियों को हर दिन 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा था।

26 मई 2026: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर 

पेट्रोल (₹/लीटर) 

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली 

102.12 

95.20

मुंबई 

111.21 

97.83

कोलकाता 

113.51

 99.82

चेन्नई 

108.01 

99.78

गुरुग्राम 

102.77 

95.44

नोएडा 

101.92 

95.37

बेंगलुरु 

110.89 

98.80

भुवनेश्वर 

108.83 

100.55

चंडीगढ़ 

101.54 

89.47

हैदराबाद 

115.73 

103.82

जयपुर 

112.76 

97.86

लखनऊ 

102.04 

95.53

पटना 

113.65 

99.65

तिरुवनंतपुरम 

115.49 

104.41

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल और अब सीएनजी के महंगे होने से आम लोगों को आने वाले दिनों में और ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News