8th Pay Commission पर बड़ी खुशखबरी! सामने आया ये अपडेट, सितंबर में DA बढ़ोतरी का ऐलान संभव

8th Pay Commission Update: जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2025 में 8th Pay Commission के ‘टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस’ (ToR) को मंजूरी दिए जाने के बाद आयोग लगातार काम कर रहा है।

Update:2026-06-20 16:42 IST

8th Pay Commission Update

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। एक ओर जहां सितंबर 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि आगामी महीनों में उनकी सैलरी, पेंशन और अन्य भत्तों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2025 में 8th Pay Commission के ‘टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस’ (ToR) को मंजूरी दिए जाने के बाद आयोग लगातार काम कर रहा है। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए निर्धारित समय दिया गया है और अभी भी उसके पास लगभग 10 महीने का वक़्त बचा है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि आयोग केंद्र सरकार के लगभग 55 लाख कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन को लेकर आवश्यक सुझाव देगा।

सितंबर में हो सकती है DA का नया ऐलान

केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) का ऐलान करती है। जनवरी 2026 के लिए सरकार पहले ही DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है, जिसके बाद कुल DA दर 60% तक पहुंच गई है।

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली DA बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर महीने में की जा सकती है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉईज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, सरकार आमतौर पर सितंबर में DA बढ़ोतरी की घोषणा करती है, हालांकि कुछ मामलों में यह अक्टूबर तक भी जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि DA की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। अप्रैल 2026 में यह सूचकांक बढ़कर 149.9 अंक पर पहुंच गया था। अब मई और जून 2026 के आंकड़े यह तय करेंगे कि जुलाई 2026 से कर्मचारियों को कितना अतिरिक्त DA मिलेगा।

8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

8वें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 थी। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन और सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं।

सबसे प्रमुख मांगों में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और न्यूनतम मूल वेतन (Basic Pay) में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए मौजूदा वेतन संरचना में बड़ा संशोधन ज़रूरी है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने या फिर नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की समीक्षा करने की मांग भी उठाई है। कई संगठनों ने हाउस रेंट अलाउंस (HRA), रिस्क अलाउंस, बोनस, अवकाश सुविधाओं और अन्य सेवा लाभों में सुधार की भी मांग की है।

राज्यों के दौरे पर 8वां वेतन आयोग

ज्ञापन जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग पूरे देश में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों से सीधे संवाद करना है।

आयोग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22-23 जून, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 6-7 जुलाई और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9-10 जुलाई को बैठकों का कार्यक्रम तय किया है।

इससे पहले आयोग दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत कर चुका है। इन बैठकों में कर्मचारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें

विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। अगर आयोग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करता है तो बेसिक सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी संभव है।

फिलहाल सभी की निगाहें सितंबर महीने में संभावित DA बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग की आगामी सिफारिशों पर टिकी हुई हैं। आगामी महीनों में लिए जाने वाले फैसले लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव डाल सकते हैं।

Tags:    

Similar News