Adani Group News: मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का ‘मेगा निवेश, सीमेंट प्लांट का हुआ भूमि पूजन, 1500 युवाओं को रोजगार

Adani Group News: मध्य प्रदेश के गुना में अदाणी सीमेंट प्लांट का भूमि पूजन हुआ। ₹1060 करोड़ के निवेश से 1500 लोगों को रोजगार और राज्य को बड़ा राजस्व मिलेगा।

Update:2026-05-10 21:49 IST

मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का ‘मेगा निवेश, सीमेंट प्लांट का हुआ भूमि पूजन (Photo- Newstrack)

Adani Group News: गुना में अदाणी सीमेंट प्लांट का भूमि पूजन। ₹1,060 करोड़ के निवेश से 1,500 लोगों को मिलेगा रोजगार। प्रणव अदाणी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में साझा किया विजन।

प्रदेश के औद्योगिक विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति में ‘अदाणी सीमेंट’ की ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अदाणी पोर्ट्स के एमडी प्रणव अदाणी ने राज्य के विकास को लेकर समूह के बड़े विजन को साझा किया।

गुना के इतिहास का सबसे बड़ा निवेश

समारोह को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक सीमेंट प्लांट नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की तरक्की में एक महत्वपूर्ण भागीदारी है।

उन्होंने घोषणा की कि इस प्लांट में ₹1,060 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जो गुना जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा, जिसकी वार्षिक क्षमता 40 लाख मीट्रिक टन होगी। इसका पहला चरण 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।


रोजगार और राजस्व का नया द्वार

अदाणी ग्रुप के इस कदम से स्थानीय युवाओं के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे। इस यूनिट से लगभग 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही, यह प्रोजेक्ट भविष्य में राज्य के खजाने में ₹6,000 करोड़ से अधिक का योगदान देगा। प्रणव अदाणी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि साल 2025 तक राज्य की GDP ₹15 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान उनकी दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।

₹1.10 लाख करोड़ के वादे की ओर कदम

उल्लेखनीय है कि भोपाल इन्वेस्टर समिट में समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश के लिए ₹1,10,000 करोड़ के निवेश का वादा किया था। गुना का यह प्लांट उसी वादे को जमीन पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अदाणी ग्रुप राज्य में हाइड्रो पंप स्टोरेज, माइनिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से काम कर रहा है, जिससे 2030 तक 1.20 लाख नए रोजगार पैदा होंगे।

समारोह में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News