Gold Silver Price Today: सोना पड़ा ठंडा, चांदी चमकी! 10 मई को जानें आपके शहर का ताजा रेट
Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav 10 May 2026: 10 मई 2026 को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में गोल्ड-सिल्वर की ताजा कीमतें जानें।
Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav 10 May 2026
Gold Silver Price Today 10 May 2026: रविवार होने की वजह से सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए ज्यादातर शहरों में शुक्रवार के बंद भाव को ही आज का मान्य रेट माना जा रहा है। जिस वजह से रविवार 10 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। बीते हफ्ते में सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई, वहीं MCX पर चांदी ने मजबूती दिखाई। ऐसे में अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोना 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,61,300 रुपये प्रति किलो रही। दूसरी तरफ MCX पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में तेजी देखने को मिली और यह 2,61,355 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार करती नजर आई। वहीं सोना लगभग स्थिर रुख में ट्रेड करता रहा।
गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 15,267 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,994 रुपये प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। कीमतों में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों के चलते उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
10 मई 2026: देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव
शहर | 24 कैरेट सोना (1 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (1 ग्राम) | चांदी (10 ग्राम) | चांदी (100 ग्राम) | चांदी (1 किलो) |
चेन्नई | ₹15,385 | ₹14,103 | ₹2,748 | ₹27,480 | ₹2,74,800 |
मुंबई | ₹15,267 | ₹13,994 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
दिल्ली | ₹15,287 | ₹14,009 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
कोलकाता | ₹15,267 | ₹13,994 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
बेंगलुरु | ₹15,267 | ₹13,994 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
हैदराबाद | ₹15,267 | ₹13,994 | ₹2,748 | ₹27,480 | ₹2,75,100 |
अहमदाबाद | ₹15,277 | ₹13,999 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
लखनऊ | ₹15,287 | ₹14,009 | ₹2,751 | ₹27,510 | ₹2,75,100 |
बाजार पर क्यों है दबाव?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश और मुनाफावसूली के बीच संतुलन बना रहे हैं। यही वजह है कि सोने में हल्की कमजोरी और चांदी में सीमित तेजी का माहौल बना हुआ है।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शादी-ब्याह के सीजन और वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बाजार संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को सलाह दी जा रही है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें।