DA Hike Alert: 1 अक्टूबर से PSU कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी छलांग, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी!

सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 से PSU कर्मचारियों के लिए नई DA दरों की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा होगा और महंगाई के असर से राहत मिलेगी।

Update:2025-10-30 11:26 IST

DA Hike for PSU Employees: सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले नई औद्योगिक महंगाई भत्ते (DA) की दरें जारी कर दी हैं। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में अच्छा खासा इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी बोर्ड स्तर के अधिकारियों से लेकर गैर-यूनियनीकृत पर्यवेक्षकों तक सभी पर लागू होगी।

डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (DPE) ने PSU कर्मचारियों के लिए नई DA दरें घोषित की हैं। यह संशोधन 1987, 1992, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए लागू होगा।

1987 पे स्केल वाले कर्मचारियों के लिए

1987 वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) बढ़ने के कारण DA राशि में ₹356 की वृद्धि हुई है। अब कुल DA राशि ₹17812 तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी पुराने सिस्टम के हिसाब से 178 पॉइंट की बढ़ोतरी के बराबर है।

1992 पे स्केल वाले कर्मचारियों के लिए नई DA दरें

सरकार ने 1992 वेतनमान पर काम करने वाले सार्वजनिक उपक्रम (PSU) कर्मचारियों के लिए नई महंगाई भत्ते (DA) की दरें घोषित की हैं। अब यह भत्ता पूरी तरह से बेसिक वेतन (Basic Pay) के अनुसार तय किया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के हिसाब से अलग-अलग दरों पर DA मिलेगा।

नई दरों के अनुसार -

- जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन ₹3500 तक है, उन्हें अब 774.50% DA यानी लगभग ₹17024/- मिलेगा।

- जिनका बेसिक वेतन ₹3500 से ₹6500 के बीच है, उन्हें 580.90% DA यानी करीब ₹27108/- का लाभ मिलेगा।

- जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन ₹6500 से ₹9500 के बीच है, उन्हें 464.70% DA यानी लगभग ₹37759/- मिलेगा।

- वहीं जिनका बेसिक वेतन ₹9500 से अधिक है, उन्हें 387.20% DA यानी करीब ₹44147/- दिया जाएगा।

नोट: अगर महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश आता है, तो उसे अगले पूरे रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा।

1997, 2007 और 2017 पे स्केल के लिए नई दरें

नई दरों के अनुसार -

- 1997 पे स्केल वाले कर्मचारियों के लिए नई DA दर 462.70% तय की गई है।

- 2007 पे स्केल वाले कर्मचारियों को अब 233.20% DA मिलेगा।

- 2017 पे स्केल वाले कर्मचारियों के लिए नई DA दर 51.80% तय की गई है।

मंत्रालयों और विभागों को जारी हुआ सरकार का आदेश

सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीन आने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) को नई महंगाई भत्ते (DA) की दरों की जानकारी दें।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि 1 अक्टूबर 2025 से सभी PSU कर्मचारी नए नियमों के तहत महंगाई भत्ता प्राप्त करें। इसका मतलब है कि अक्टूबर से सभी कर्मचारियों के वेतन में संशोधित DA जोड़ा जाएगा।

यह आदेश डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) के सचिव की मंजूरी से जारी किया गया है। सरकार चाहती है कि सभी PSU कर्मचारियों को समय पर बढ़ा हुआ वेतन लाभ मिले और उन्हें महंगाई से राहत मिल सके।

Tags:    

Similar News