Jio ने मचाई अप्रैल 2026 में धूम, पूर्वी यूपी में जोड़े सबसे अधिक उपभोक्ता

Jio Highest Mobile Subscribers in Eastern UP: अप्रैल 2026 में जियो ने पूर्वी यूपी में 4 लाख से अधिक नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े, एयरफाइबर सेगमेंट में भी नंबर-1 स्थान बरकरार।

Update:2026-06-06 19:14 IST

Jio News (Image Social Media) 

Lucknow News: रिलायंस जियो उत्तर प्रदेश पूर्व में हर महीने सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़कर लगातार सबसे लोकप्रिय ऑपरेटर बना हुआ है I इसी क्रम में अप्रैल 2026 में जियो ने क्षेत्र में 4 लाख से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ता जोड़कर प्रदेश में अपनी साख और मज़बूत कर ली है I ये आकड़े ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने हाल ही में जारी किये हैं I अप्रैल में भी जियो 4.13 करोड़ से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ अव्वल नंबर पे रहा I

दूसरी तरफ अन्य प्राइवेट ऑपरेटर जैसे एयरटेल ने क्षेत्र में केवल लगभग 2.43 लाख मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं जबकि वोडाफोन आईडिया ने अप्रैल महीने में मात्र लगभग 1.99 लाख मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं I वहीँ बीएसएनएल ने इसी काल में 5 हज़ार से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ता खो दिये I पूर्वी यूपी क्षेत्र में क़रीब 11.03 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिसमें से 37 प्रतिशत से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ता जियो से जुड़े हैं I

वायरलेस होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी जियो एयरफाइबर पूर्वी यूपी में लगातार नंबर एक पायदान पर स्थित है I ट्राई रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 में भी जियो एयरफाइबर ने पूर्वी यूपी में 29 हज़ार से भी अधिक उपभोक्ता जोड़कर कुल 10.46 लाख कनेक्शन अपने नाम कर लिए हैं I क्षेत्र में अप्रैल में कुल 12.88 लाख वायरलेस होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे I

जियो एयर फाइबर लास्ट- माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों से निपट कर, ऐसी जगहों पर वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करता है जहाँ पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) की तैनाती मुश्किल होती है।

Tags:    

Similar News