पटना में RJD का राजभवन मार्च, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

पटना में राजभवन मार्च के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

Update:2026-08-19 13:19 IST

Tejashwi Yadav Rajbhawan March: पटना में लोक भवन की ओर पैदल मार्च कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर राजभवन की तरफ बढ़ रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद बस पर से ही उन्होंने कहा, 'सरकार डरी हुई है। हम छात्रों के मुद्दे पर तिरंगे के साथ शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे।'

हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम संघर्ष जारी रखेंगे। हमें जेल से डर नहीं लगता है। हम छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे, बेरोजगारी पर अंकुश लगाएंगे, पेपर लीक रोकेंगे और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।'

इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे छात्र -तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा, 'यह सरकार, जो AK-47 का इस्तेमाल करती है, छात्र इसे उखाड़ फेंकने वाले हैं। ये छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, पेपर लीक बिहार बेरोजगारी का केंद्र बनता जा रहा है।'

पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल 

पैदल मार्च कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ता और पुलिस आपस में भिड़ गए। कुछ राजद कार्यकर्ता तो बैरिकेडिंग पर ही बैठ गए। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन की ओर पैदल मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शनकारी बिहार में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों व युवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

RJD सांसद मीसा भारती भी मार्च में शामिल 

RJD सांसद मीसा भारती भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन की ओर निकाले गए पैदल मार्च में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बिहार में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों व युवाओं की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

मीसा भारती ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माना है कि छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AK-47 का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शन में AK-47 के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी थी। मीसा ने कहा कि अगर इसकी अनुमति जिलाधिकारी ने दी थी तो उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उस बस पर चढ़ गए, जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ले जा रही थी। इसके बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।

Tags:    

Similar News