OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा बदलाव, चेयरमैन और सचिव का तबादला, बैठी जांच

CBSE OSM Dispute: ओएसएम विवाद के बीच CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सीबीएसई के चेयरमैन Rahul Singh और सचिव Himanshu Gupta का तबादला कर दिया गया है।

Update:2026-06-02 18:28 IST

Image Source- Social Media

CBSE OSM Dispute: ओएसएम विवाद के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। साथ ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच का भी फैसला किया गया है। इस फैसले ने शिक्षा जगत और बोर्ड से जुड़े मामलों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

मार्किंग सेवाओं की खरीद की होगी जांच

इस बीच सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच कराने का फैसला भी लिया है। बोर्ड की ओर से इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

जांच समिति करेगी पूरे मामले की पड़ताल

गठित जांच समिति ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद से जुड़े मामलों की जांच करेगी। समिति इस पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। फिलहाल सीबीएसई की ओर से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विवाद के बीच बढ़ी हलचल

राहुल सिंह और हिमांशु गुप्ता के तबादले तथा जांच समिति के गठ को ओएसएम विवाद के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर बनी हुई है।

Tags:    

Similar News