NIRF Ranking 2025 में शामिल हैं भारत के ये टॉप 7 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें फीस और खासियत
Top 7 Private Engineering Collage as per NIRF Ranking 2025: बेस्ट कॉलेज तलाशने में NIRF Ranking आपकी मदद कर सकती है।
Top 7 Private Engineering Collage as per NIRF Ranking 2025
Top 7 Private Engineering Collage as per NIRF Ranking 2025: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना कई स्टूडेंट्स का होता है। अक्सर ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स इस बात से कन्फ्यूज होते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट है या किस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए। बेस्ट कॉलेज तलाशने में NIRF Ranking आपकी मदद कर सकती है। तो अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और किसी बेस्ट प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में हैं तो इस बार जारी NIRF Ranking 2025 की लिस्ट में शामिल इन प्राइवेट कॉलेजों के फीस, प्लेसमेंट (Best Private Engineering Collage with NIRF Ranking 2025 and Fee Structure in India) आदि यहां देख सकते हैं। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की सूची जारी हो चुकी है। देश के कई ऐसे प्रमुख प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन के दम पर मजबूत जगह बनाई है। आइए जानते हैं टॉप 7 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में, जिन्होंने इस साल की रैंकिंग में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है।
1. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी
- NIRF Rank-11
- फीस- लगभग 20.76 लाख रुपये
BITS पिलानी लंबे समय से भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है। इस बार इसे NIRF 2025 इंजीनियरिंग रैंकिंग में 11वां स्थान मिला है। यह संस्थान उच्च स्तरीय अकादमिक माहौल, उद्योग से जुड़ी शिक्षा और बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध है। रिसर्च और इनोवेशन पर जोर देने की वजह से यह छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है।
2. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
- NIRF Rank-14
- फीस- लगभग 19 लाख रुपये
SRM विश्वविद्यालय ने 14वां स्थान हासिल किया है। यह निजी संस्थान अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विविध इंजीनियरिंग कोर्स और उद्योग से साझेदारी वाले प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है। छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर देने और स्किल-बेस्ड एजुकेशन पर ध्यान देने की वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।
3. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर
- NIRF Rank- 16
- फीस- लगभग 7.80 लाख रुपये
VIT वेल्लोर ने इस साल 16वां स्थान पाया है। यह कॉलेज शोध, इनोवेशन और उद्योग के साथ करीबी सहयोग के लिए मशहूर है। VIT की प्लेसमेंट रिकॉर्ड और विविध स्पेशलाइजेशन वाले कोर्स इसे देशभर के स्टूडेंट्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
4. शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर
- NIRF Rank- 22
- फीस- लगभग 5.70 लाख रुपये
ओडिशा स्थित Siksha ‘O’ Anusandhan विश्वविद्यालय ने 22वां स्थान प्राप्त किया है। यह संस्थान पूर्वी भारत के प्रमुख प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार है। यहां रिसर्च पर विशेष बल दिया जाता है और छात्रों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
5. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- NIRF Rank- 23
- लगभग 3.46 लाख रुपये
Amrita Vishwa Vidyapeetham ने इस बार 23वां स्थान हासिल किया है। यह संस्थान सामाजिक जिम्मेदारी और शोध कार्यों के लिए खास पहचान रखता है। इंजीनियरिंग के साथ-साथ यहां परंपरा और आधुनिकता का संतुलन देखने को मिलता है। यह कॉलेज ग्लोबल रैंकिंग्स में भी कई बार शामिल हो चुका है।
6. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला
- NIRF Rank- 29
- फीस- लगभग 19.56 लाख रुपये
Thapar University ने NIRF 2025 में 29वां स्थान पाया है। यह कॉलेज अपने पुराने इतिहास और तकनीकी शिक्षा में नवाचार के लिए जाना जाता है। छात्रों को उद्योग से जुड़े अवसर प्रदान करने और प्लेसमेंट की मजबूत स्थिति इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
7. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब
- NIRF Rank- 40
- फीस- लगभग- 11.68 लाख रुपये
इस बार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने NIRF Ranking 2025 में 31वां स्थान प्राप्त किया है। यह संस्थान लंबे समय से प्राइवेट इंजीनियरिंग शिक्षा में अग्रणी रहा है। वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त यह कॉलेज छात्रों को रिसर्च, इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर प्रदान करता है।
NIRF Ranking 2025 इस बात का प्रमाण है कि भारत के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज अब केवल वैकल्पिक विकल्प नहीं रहे, बल्कि उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता, शोध और रोजगार के अवसरों के मामले में सरकारी संस्थानों के बराबर प्रतिस्पर्धा करनी शुरू कर दी है। BITS पिलानी से लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तक, इन कॉलेजों ने यह दिखाया है कि निजी शिक्षा संस्थान भी विश्वस्तरीय गुणवत्ता देने में सक्षम हैं।