UP Board 2026 Toppers: UP बोर्ड में बाराबंकी का स्वर्ण युग, जैदपुर क्षेत्र की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रदेश की टॉप-3 रैंक पर 'द मॉडर्न एकेडमी' का कब्जा

UP Board 2026 Toppers: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई छात्राओं ने प्रदेश टॉप रैंक हासिल कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया।

Update:2026-04-23 17:31 IST

UP Board 2026 Toppers

UP Board 2026 Toppers: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad के परीक्षा परिणाम 2026 में इस बार छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कई छात्राओं ने प्रदेश टॉप रैंक में जगह बनाकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में The Modern Academy School, Zaidpur की छात्रा Anshika Verma ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

वहीं, इंटरमीडिएट में Maharani Laxmibai Memorial Inter College Lakhpedabagh की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कॉलेज की छात्रा श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी सफलता ने पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया है।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के हाईस्कूल के परिणामों ने आज एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि बाराबंकी की मिट्टी मेधावियों की खान है। गुरुवार को जैसे ही परिणाम घोषित हुए पूरे जिले में जश्न का माहौल छा गया। इस साल का रिजल्ट बाराबंकी के लिए किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि प्रदेश की शीर्ष तीन रैंक (Top-3) पर केवल एक ही जिले के एक ही स्कूल 'द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर की छात्राओं ने अपना परचम लहराया है।

हाईस्कूल की परीक्षा में 97.83% अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका वर्मा आज जिले की नई पहचान बन गई हैं। सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशियों और मिठाइयों का दौर शुरू हो गया। संस्थापक राकेश कुमार वर्मा और शिक्षकों ने अंशिका को माला पहनाकर सम्मानित किया। अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अंशिका ने बताया कि मैंने कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं की लेकिन नियमित तौर पर 7 से 8 घंटे किताबों को दिए। मेरी सफलता के पीछे मेरे शिक्षकों का सही मार्गदर्शन और मेरे माता-पिता का अटूट विश्वास है। अंशिका भविष्य में इंजीनियर बनकर देश के तकनीकी विकास में योगदान देना चाहती हैं।


इसी कॉलेज की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया और जिले का मान बढ़ाया। अर्पिता जायसवाल ने भी 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की, जिससे छात्राओं की उपलब्धियों की सूची और मजबूत हो गई। इसके अलावा एक अन्य छात्रा अंशिका वर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई और अपनी मेहनत का शानदार परिणाम दिखाया।


इन सभी परिणामों के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूलों में जश्न का माहौल है और परिजन अपनी बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों ने भी छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना की है।


मेरिट सूची में 97.50% अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली अदिति को भी विद्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। फार्मासिस्ट की बेटी अदिति ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि स्कूल में मिले नोट्स और लगातार होने वाले टेस्ट ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली परी वर्मा ने 97.33% अंक पाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। परी ने साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो सीमित संसाधनों में भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।

रिजल्ट के बाद बाराबंकी में सिर्फ इन बेटियों की सफलता के चर्चे हैं। 'द मॉडर्न एकेडमी' जैदपुर के शिक्षकों और अभिभावकों की आंखों में खुशी हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने भी इन मेधावी छात्राओं को बधाई दी है। यह परिणाम न केवल इन छात्राओं की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह बाराबंकी में छात्राओं की शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान और बेहतर शैक्षिक वातावरण का भी प्रमाण है जो 'द मॉडर्न एकेडमी स्कूल जैदपुर में मिल रहा है। आज बाराबंकी की इन बेटियों ने अपनी कलम की ताकत से पूरे प्रदेश के मानचित्र पर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है।

Tags:    

Similar News