UP Board 10th Result 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, शहर के सात विद्यार्थियों ने टॉप 10 में बनाया स्थान

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में कानपुर के छात्रों ने परचम लहराया। प्रिंस पटेल ने जहां 97.6% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संस्कृति ठाकुर, किरण कुशवाहा रहीं।

Written By :  Avanish Kumar
Update: 2022-06-18 10:48 GMT

UP Board 10th Results topper 

UP Board 10th Result 2022 : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टाप 10 सूची में प्रदेश के 27 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। कानपुर के सात विद्यार्थियों ने टाप 10 लिस्ट में स्थान हासिल करके शहर का नाम रोशन किया है। सात छात्र-छात्राएं केवल घाटमपुर के अनुभव इंटर कालेज मुरलीपुर रार और शिवाजी इंटर कालेज अर्रा के हैं। अनुभव इंटर कालेज मुरलीपुर रार के छात्र प्रिंस पटेल ने सर्वाधिक 97.67 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

अर्रा बिनगवां स्थित शिवाजी इंटर कालेज की छात्रा किरन कुशवाहा ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथा स्थान भी शिवाजी इंटर कालेज की छात्रा पलक अवस्थी ने संयुक्त रूप से हासिल किया है, उनके 97.17 प्रतिशत अंक आए हैं। शिवाजी इंटर कालेज की ही नैनसी वर्मा व प्रांशी द्विवेदी ने भी 97.10 अंक हासिल करके संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

घाटमपुर के अनुभव इंटर कालेज के ही छात्र राज यादव ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल करके आठवां और शिवा ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल करके नौवां स्थान हासिल किया। आठवें स्थान पर प्रदेश में कुल पांच और नौवें स्थान पर तीन विद्यार्थी आए हैं।

91% लड़कियां, 85 फीसदी लड़के पास 

यूपी बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट में 91 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। साथ ही, 85 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का कुल परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है। 

देखें टॉपर्स की लिस्ट, टॉप 10 में 5 कानपुर के  

लड़कियों में संस्कृति ठाकुर बनीं टॉपर यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने बाजी मारी। लड़कियों की श्रेणी में संस्कृति ने 97.50% अंक प्राप्त कर टॉप रहीं। वहीं, किरण कुशवाहा कानपुर की भी सेकंड टॉपर रही हैं। उन्हें भी 97.50 फीसद अंक ही हासिल हुए हैं। 

टॉप 10 में रायबरेली का जलवा, 3 छात्र जिले से  

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणामों में रायबरेली के स्टूडेंट्स का भी जलवा दिखा। यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप 10 में रायबरेली जिले के तीन छात्रों ने बाजी मारी। अथर्व श्रीवास्तव, कशिश यादव और अजय प्रताप सिंह टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। 

लड़कियों का पास प्रतिशत 6.44% अधिक रहा 

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से की तुलना में 6.44 प्रतिशत अधिक रहा है। यूपी बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट में 91 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, तो 85 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का कुल परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है। 

Tags:    

Similar News