Chauhaan Movie Teaser: वीरू देवगन की जयंती पर अजय देवगन की नई फिल्म चौहान का टीजर जारी
Ajay Devgn New Movie Chauhaan Release Date: आज अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का जन्मदिन है, इस अवसर पर उनकी नई फिल्म चौहान का टीजर जारी, जाने कब रिलीज होगी रिलीज
Ajay Devgn New Movie Chauhaan Teaser And Release Date (Image Credit- Social Media)
Ajay Devgn New Movie Chauhaan Teaser: अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार हैं। लेकिन इसके साथ ही साथ अजय देवगन वीरू देवगन के बेटे भी हैं, जो बॉलीवुड सिनेमा के स्टंट, एक्शन कोरियोग्राफर और निर्देशक भी हैं। जिन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमें मिस्टर नटवरलाल, सर उठाकर जियो, राजू चाचा और अन्य फिल्में शामिल हैं। आज वीरू देवगन का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म चौहान का टीजर और रिलीज डेट जारी किया गया है।
अजय देवगन की नई फिल्म चौहान का टीजर जारी (Ajay Devgn New Movie Chauhaan Teaser)-
अजय देवगन अभी अपनी फिल्म धमाल 4 की वजह से चर्चा में हैं। इसके साथ ही आज अजय देवगन ने एक नया सरप्राइज अपने फैंस को दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म चौहान का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर को रिलीज करते समय मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- दिवंगत वीरू देवगन जी की जयंती पर, हम अपने असली एक्शन स्टार अजय देवगन को एक एक्शन एंटरटेनर के साथ बड़े पर्दे पर वापस ला रहे हैं, सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर, 2027 को, वीरू जी, एक्शन सिनेमा को दिए गए आपके योगदान और उस विरासत के लिए धन्यवाद, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी
टीजर की शुरूआत आर्मी और अन्य लोगों के बीच युद्ध के साथ होती है। अजय देवगन का एक अलग रूप दर्शकों को देखने को मिला है। अजय देवगन फेस पर मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग के कपड़े में नजर आए हैं। चौहान फिल्म सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर 2027 में रिलीज होगी। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।